पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुल्लू में पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हत्या का आरोपी

कुल्लू में पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हत्या का आरोपी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू| जिला कुल्लू के बाखली गांव के पास हुए यूपी के युवक की हत्या मामले में गिरफ्तार डाबरी निवासी चंद्रकेश को सीजेएम नरेश कुमार की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बाखली गांव के पास यूपी के रियाज अली नाम के युवक की निर्मम हत्या हुई थी जिसमें पुलिस ने हत्या करने वाले डावरी निवासी चंद्रकेश को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने उक्त आरोपी की पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई थी। जिस पर अदालत ने पांच दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया है।

खबरें और भी हैं...