पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुल्लू मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन, ट्रैफिक बंद

कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग में भूस्खलन, ट्रैफिक बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुल्लू | कुल्लू-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है। वीरवार शाम को 17 मील के पास भूस्खलन होने के कारण भारी मलबा मार्ग पर आ गया है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। जानकारी के अनुसार यह भूस्खलन फोरलेन निर्माण के कारण हुआ है। जिस कारण पहाड़ी कच्ची हो गई थी और बारिश होते ही पहाड़ी अचानक सड़क पर आ गिरी। एसडीएम कुल्लू अमित गुलेरिया भी जानकारी मिलते ही घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। हालांकि जिस समय पहाड़ी गिरी उस समय यहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था। एसडीएम रोहित राठौर ने बताया कि मार्ग को बहाल करने का कार्य जारी है और जल्द ही मार्ग को बहाल कर यातायात को सुचारू किया जाएगा। ताकि स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को परेशानी न हो।

खबरें और भी हैं...