थानाकलां में पकड़ी कुल्लू से चुराई गाड़ी, दो गिरफ्तार
बंगाणा | बंगाणा पुलिस ने बुधवार रात थानाकलां में नाके के दारौन कुल्लू से चोरी की गई महिंद्रा पिकअप बरामद की है। पुलिस ने चोरीशुदा गाड़ी के साथ दो लोगों को भी दबोचा है। मिली जानकारी के मुताबिक बंगाणा थाना की टीम ने एसएचओ प्रकाश चंद की अगुवाई में बुधवार रात को थानाकलां में नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान बंगाणा की ओर से एक पिकअप रोका। जांच पर पता चला की ये गाड़ी चोरी की है। पुलिस ने चालक संजय निवासी सलांगड़ी व पटना के वीर बहादुर को अरेस्ट किया।