मंडी | अमर सिंह सकलानी को मंडी, कुल्लू व लाहुल स्पीति जिलों से हिमफैड (एचपी स्टेट को आपरेटिव मार्केटिंग व कंज्यूमर फेडरेशन लि.) का निदेशक चुन गया। चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार भारद्वाज की देख रेख में संपन्न हुए। अमर सिंह सकलानी लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुने गए जबकि इससे पहले भी वह चार बार निदेशक चुने जा चुके हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि इस चुनाव के लिए तीन उम्मीदवार अजय सकलानी, अमर सिंह सकलानी व बृज लाल शर्मा उम्मीदवार थे। इसमें अमर सिंह सकलानी को विजयी घोषित किया गया। तीन जिलों के लिए बने इस निदेशक पद के लिए कुल 77 मतदाता थे। इनमें से 74 ने अपने मत का प्रयोग किया। अजय सकलानी को 12,अमर सिंह सकलानी को 32 तथा बृज लाल शर्मा को 30 मत मिले। प्रदेश से कुल 12 निदेशक पद हैं जो अब अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।