कुल्लू| ब्रह्म मिशन स्कूल देववन जरड में दसवीं कक्षा के छात्र अभिषेक का सरकारी खेल छात्रावास पपरोला जिला कांगड़ा के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभिषेक की शिक्षा एवं छात्रावास का खर्च और रहन सहन सब खेल विभाग ही अदा करेगा। स्कूल के अध्यापक व स्कूली छात्र छात्राओं ने अभिषेक की इस उपलब्धि की शुभकामनांए दी तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।