पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • िवभाग ने दिया पाइप बदलने का अाश्वासन, न पाइप अाई न पानी

िवभाग ने दिया पाइप बदलने का अाश्वासन, न पाइप अाई न पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले एक महीने से नल में नहीं टपक रहा है पानी

भास्कर नयूज | कुल्लू

मनाली शहर के साथ लगते रिंउशी गांव में पानी की समस्या गहरा गई है। रिउंसीवासी आजकल बूंद बंद पानी को तरस रहें है। गांववालों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। मनाली के चारों तरफ अनेक नदी नाले हैं फिर भी लोगों पीने का पानी नहीं मिलने से जन स्वास्थ्य विभाग की कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है। स्थानीय निवासी बीर सिहं निर्मल चंद बलदेव चेतन मीना रिगजिन डोलमा पूनम बलवीर राम लाल रघुवीर सिंह दोरजे प्रेम शर्मा सोनम डोलमा और मीना शर्मा ने बताया कि गांव में पिछले एक महीने से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से इस बारे बात की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि जब विभाग के किसी भी कर्मचारी से बात करते हैं तो एक या दो दिन के लिए पानी आ जाता है उस के बाद फिर पानी बंद हो जाता है। उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता ने 14 अप्रैल को मौके का दौरा भी किया था और शीघ्र नया पाइप बिछाने का आश्वासन दिया था लेकिन एक महीना गुजर जाने के बाद भी ना पाइप आई और न ही पानी। उन्होंने कहा कि गावं वालों को काफी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। पानी की कमी के कारण कोई भी रिंउशी में किराए पर कमरा लेने भी नहीं आ रहें है। आईपीएच एसडीओ अमित ने बताया कि रिंउशी गांव को पीने का पानी नसोगी नाले से आता है लेकिन इस साल बर्फ कम पड़ने के कारण वहां पानी की कमी हो गई है।

खबरें और भी हैं...