कुल्लू| पुलिस द्वारा जिला भर में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए चलाए गए सहभागिता अभियान का समाज सेविका मीरा आचार्य ने स्वागत किया है। समाज सेविका मीरा आचार्य ने कहा है कि कुल्लू की एसपी शालिनी अग्निहोत्री के प्रयास सराहनीय और काबिले तारीफ है कि उन्होंने स्वयं जिला भर में पंचायतों से संपर्क करके इस मुहिम में सहयोग की अपील की है। उन्होंने चिंता जताई कि जिस युवा वर्ग के कंधों पर हमारे देश का भविष्य टिका हुआ है वहीं हमारा युवा वर्ग आज नशे की चपेट में बुरी तरह से फंस रहा है, जिसके रोकने के लिए समाज को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि नशेे के काले कारोबार से जहां देवभूमि का नाम दिनों दिन बदनाम होता जा रहा है। अब बाहरी राज्यों से हैरोइन, स्मैक जैसा अन्य तरह का नशा पहुंचना बहुत ही चिंतनीय विषय है जिससे ने केवल युवा वर्ग बरबादी की कगार पर है बल्कि उनके परिवारों की हालत भी दयनीय हो रही है।