ग्राम समिति गठन की बैठक स्थगित
कुमारधुबी| ग्राम विकास समिति का गठन के लिए शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत भवन में मंगलवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई। पंचायत सेवक अरबिंद कुमार सहाय ने कहा कि बैठक में बहुत कम लोग उपस्थित हुए थे। नियमत: दस प्रतिशत वोटरों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक स्थगित होने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि बैठक की सूचना का प्रचार-प्रसार ठीक से नहीं की गई। स्वयंसेवक मिलन बाउरी, विकास यादव एवं मनोज ठाकुर ने कहा कि सूचना का प्रचार प्रसार के लिए काफी कम समय मिला। अगली बैठक में शिकायत का मौका नहीं देंगे। बीपीओ उदित कुमार महतो ने कहा कि सूचना के बावजूद अगली बैठक में ग्रामीणों की कम उपस्थिति हुई तो भी समिति का गठन कर लिया जाएगा। मौके पर पंसस मनोज राम, वार्ड सदस्य शोभा देवी, विजया देवी, मीणा देवी, निमाई दास, प्रधान सोरेन, श्रीराम बारी आदि थे।