टाॅपर का गलत लिस्ट जारी करने पर हंगामा
कुमारधुबी|डि-नोबिली स्कूल मुगमा प्रबंधन की ओर से 12वीं कॉमर्स टॉपरों की गलत लिस्ट जारी करने पर मंगलवार को स्कूल में हंगामा हुआ। स्कूल टॉपर इंदरप्रीत कौर के पिता सुरेंद्र सिंह ने प्रबंधन से कहा कि उसकी बेटी टॉपर है, तो दूसरे का नाम अखबार में कैसे आ गया। इस पर प्रबंधन ने गलती स्वीकारी और सही लिस्ट जारी की। तब जाकर सिंह का गुस्सा शांत हुआ। पिता ने कहा कि वह सीए बनना चाहती है। तीन बहनों में सबसे छोटी है। इंद्रप्रीत से बड़ी बहन गुरप्रीत कौर भी डि-नोबिली मैथन में कॉमर्स टॉपर रही थी। बता दें कि स्कूल प्रबंधन ने सोमवार को टॉप थ्री का लिस्ट जारी किया था। इसमें टॉपर इंद्रप्रीत का ही नाम नहीं था।