बैठक में स्वच्छता अभियान पर चर्चा
कुमारधुबी|एग्यारकुंड मध्य विद्यालय पाथरचाली में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष जमुना बाउरी की अध्यक्षता में अभिभावकों के साथ शिक्षकों की बैठक हुई। स्कूल के शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति कैसे हो, इस पर खास चर्चा हुई। नियमित मध्यान्ह भोजन, ड्रेस व किताब वितरण, छात्रवृत्ति, बैंक खाता खुलवाने, आधार कार्ड, स्वच्छता आदि पर भी चर्चा की गई। बैठक में सीआरपी कालीचरण, प्रधान शिक्षिका सुशीला कुमारी, प्रमोद कुमार झा, बिदन मंडल, पम्पी खां, संतोष बाउरी, सपन बाउरी, शांति देवी, रेखा बाउरी, मधुसूदन बाउरी, राजेश बाउरी, अनीता बाउरी आदि थे।