कुमारधुबी| बंगाल के पुरुलिया से आए गायकों ने रविवार की रात बाऊल गीत गाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन मधु दास कर रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रदीप बाउरी, सुकरा गोप, उन्नत कुमार, दयाल, उतम, राजेश, दिलीप, दीपन, सुखदेव, अशोक, कांडेय, तारिणी बाउरी आदि का सराहनीय योगदान रहा है।