पानी की किल्लत खत्म होगी : अरुप
चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव में मासस उम्मीदवारों के पक्ष में निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने शुक्रवार को कई क्षेत्रों का दौरा किया और मासस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंबिका पासवान को कैंची छाप और उपाध्यक्ष के उम्मीदवार दीपक कुमार चटर्जी उर्फ संतू दा को बल्ला छाप पर बटन दबाकर जिताने की अपील की। विधायक ने समर्थकों के साथ नदी धौड़ा, भाग्यलक्ष्मी मुंडा धौड़ा, झरियापाड़ा और नीचे बाजार में जनसंपर्क किया।
तालाडांगा हाउसिंग कॉलोनी दुर्गा मंदिर के पास और सुभाषनगर में नुक्कड़ सभा में विधायक अरुप ने कहा कि मासस ने दोनों उम्मीदवारों को सोच-विचार कर मैदान में उतारा है। दोनों जमीन से जुड़े नेता हैं और विकास के प्रति संकल्पित हैं। उन्होंने वादा किया कि अगर दोनों जीते, तो एक माह में चिरकुंडा क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट समाप्त हो जाएगा। जनसंपर्क में चरणजीत सिंह, संतोष सिंह, मनोरंजन मल्लिक, अजीत मिश्रा, कुलदीप सिंह, कार्तिक घोषाल, सुभाष शर्मा, बापी पंडित, राकेश शर्मा, बलराम, पंकज, मीना देवी, विधुता शर्मा आदि शामिल थे।
विहिप ने दिया जानकी,संदीप को समर्थन
चिरकुंडा|विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने चिरकुंडा में नगर विकास समिति के उम्मीदवारों के समर्थन की घोषणा की है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक में विहिप के ग्रामीण जिलाध्यक्ष निलय गाडयान ने कहा कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जानकी राखा और उपाध्यक्ष पद के दावेदार संदीप चटर्जी संघर्ष करने वाले व्यक्ति हैं। इनकी जीत से क्षेत्र का समुचित विकास होगा। बैठक में सोनू सिंह, अजय बाउरी, संतोष, शंभू,संजय, कुणाल राज किरण शामिल थे।
चिरकुंडा नपं चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की: अजय
निरसा | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय दुबे शुक्रवार को पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने चिरकुंडा पहुंचे। उन्होंने कहा कि निवर्तमान अध्यक्ष की पांच साल की कार्यशैली से जनता में रोष है। वह विकल्प चाहती है, जो कांग्रेस ही दे सकती है। इस बार के चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा सरकार का रोब दिखा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। मौके पर ललन चौबे, संतोष सिंह, शमशेर आलम, राशिद राज अंसारी, सुरेश चंद्र झा, योगेन्द्र सिंह योगी, कुमार संभव, मनोज यादव, मदन महतो, मयूर शेखर झा आदि थे।
अशोक, अनिता ने चलाया अभियान
निरसा | चिरकुंडा में झामुमो प्रत्याशियों के पक्ष में अशोक मंडल ने शुक्रवार को जनसंपर्क किया। मुखिया अनिता गोराई ने भी झामुमो के लिए वोट मांगे। अशोक ने कहा कि, चिरकुंडा के चौमुखी विकास के लिए चंदन बाउरी और उपाध्यक्ष पद के लिए मानिक गोराई श्रेष्ठ उम्मीदवार हैं। इनकी जीत कॉरपोरेट घरानों की दलाली करने वालों के मुंह पर तमाचा होगा। अभियान में नईम शेख, कासिम, नंटू, राजू, मकसुदन, मनोहर, प्रदीप सिंह, अरुण सिंह शामिल थे।