पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साढ़े चार साल में कच्ची पगडंडियों पर बनवा दीं पक्की सड़कें : ममता मीना

साढ़े चार साल में कच्ची पगडंडियों पर बनवा दीं पक्की सड़कें : ममता मीना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैंने विधायक बनने के बाद एक संकल्प लिया था कि मैं अपनी विधानसभा को प्रदेश के सबसे विकसित क्षेत्रों की कतार में लाकर खड़ा कर दूंगी। आज मुझे ये कहने में गर्व महसूस होता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के सहयोग से मेरा ये सपना पूरा हुआ। पांच साल पहले जिन गांवों में पगडंडियां होती थीं, बारिश के मौसम में कीचड़ से सराबोर रास्ते हुआ करते थे, वहां आज पक्की सड़कें नजर आती है। यह बात क्षेत्रीय विधायक ममता मीना ने कही। वे सोमवार को कुंभराज- बटावदा रोड से सूता नदी तक बनने वाली सड़क की आधारशिला रख रही थीं।

दिन- रात मेहनत कर मंजूर कराई सड़क : 64. 85 लाख रुपए की लागत से बनने वाली इस सड़क के भूमिपूजन समारोह में विधायक श्रीमती मीना ने कहा कि 14 किमी लंबी इस सड़क को स्वीकृत कराने के लिए उन्होंने दिन- रात मेहनत की है। कहीं किसी गांव में स्कूल भवन बनवाए गए, तो कहीं सामुदायिक भवनों की सौगात दी गई। भूमिपूजन समारोह में केश शिल्पी बोर्ड के उपाध्यक्ष बाबूलाल सेन, हरज्ञान सिंह गुर्जर, बृजमोहन मैथिल, कृष्णबिहारी शर्मा, सुरेश काकानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

चांचौड़ा विधायक ममता मीना ने भूमिपूजन कर रखी तीन सड़कों के निर्माण की आधारशिला

चांचौड़ा क्षेत्र में सड़कों का भूमिपूजन कर निर्माण की आधारशिला रखती हुई विधायक ममता मीना व अन्य।

इन सड़कों का भी होगा निर्माण

विधायक श्रीमती मीना ने कुंभराज- बटावदा रोड से सूता नदी तक बनने वाली सड़क के साथ ही खटकिया रोड से मानपुरिया गांव तक पहुंचने वाली सड़क का भी भूमिपूजन किया। 650 मीटर लंबी इस सड़क की लागत 30. 15 लाख है। खटकिया से भोजपुरिया तक बनने वाली सड़क की भी आधारशिला रखी। इन तीनों सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना से स्वीकृति मिली है। भूमिपूजन के तत्काल के बाद इन सड़कों का निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो गया है।

खबरें और भी हैं...