कानाखेड़ी में 109 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ आज से, समापन 24 मई को
कुंभराज|तहसील के कानाखेड़ी गांव में 109 कुंडीय महालक्ष्मी यज्ञ 19 मई से किया जा रहा है। यह यज्ञ 24 मई तक चलेगा। 19 मई देव पूजन और कलशयात्रा निकाली जाएगी। 24 मई को यज्ञ समापन पर हवन शांति पूर्णाहुति एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दिन में 3 से 6 बजे तक श्रीरामकथा का आयोजन और रामलीला का मंचन 8 बजे से रात 12 बजे तक किया जाएगा। कथा का वाचन पं. श्याम महाराज करेंगे। वहीं यज्ञकर्ता खड़ेश्वरी महाराज रहेंगे।