कर्नाटक जीत पर विधायक ने बांटी लोगों को मिठाई, निकाला जुलूस
चांचौड़ा| कर्नाटक में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ आतिशबाजी चलाकर जुलूस निकाला। मंगलवार को जैसे नतीजे आए, वैसे ही विधायक ममता मीना के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। इसके बाद जमकर आतिशबाजी चलाई गईं और मिठाइयां भी बांटी। विधायक श्रीमती मीना ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश पर भरोसे की जीत बताया है। जश्न का ये दौर तकरीबन एक घंटे तक जारी रहा, जिसमें कुंभराज, चांचौड़ा, मधुसूदनगढ़ सहित आस-पास गांवों से आए कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी कार्यकर्ता ढोल की थाप पर जमकर थिरके।