रेलवे स्टेशन के समीप राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने खोली प्याऊ
चांचौड़ा/ कुंभराज|चांचौड़ा कस्बे नगर के रेलवे स्टेशन नजदीक कॉलेज के समीप राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्यों ने राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की है। गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेयजल नहीं मिल पाता था। इकाई सदस्यों ने सहयोग कर नल लगे हुए बड़े मटके यहां रखवाए गए हैं ताकि यहां से गुजरने वाले लोगों को भीषण गर्मी के दौरान ठंड पानी मिल सके। प्रो. आरसी घावरी ने बताया कि सुबह शाम पानी भरने की जिम्मेदारी इकाई सदस्यों की रहेगी। मानव सेवा के उद्देश्य से शुरू की गई प्याऊ में अब अन्य लोगों ने भी सहयोग करना शुरू कर दिया है। प्याऊ का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. डीके गौतम ने किया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश गोयल, डॉ. रीतू राजपूत, डॉ. मंजू शर्मा, सर्जन सिंह शिल्पकार, छात्रसंघ अध्यक्ष पूजा यादव, उपाध्यक्ष दीपक मीना, गरुड़ व्यास, वारिश अली, अशोक प्रजापति, सागर चंदेल, जितेंद्र वंशकार, पायल सेन सहित अन्य मौजूद थे।