पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यशाला में ग्रामीणों को बताए सड़क और पर्यावरण की सुरक्षा के उपाय

कार्यशाला में ग्रामीणों को बताए सड़क और पर्यावरण की सुरक्षा के उपाय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|कुंभराज/मृगवास

बटावदा, मृगवास सहित अन्य ग्रामों में सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन बंसल कंपनी द्वारा दिया गया। जिसमें सड़क सुरक्षा, पर्यावरण स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारी त्रिलोचन शिवहरे बंसल कंपनी, मृगवास चौकी प्रभारी एवं उनकी टीम ने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए रखी जाने वाली सावधानी व यातायात नियमों की जानकारी दी।

श्री शिवहरे ने बताया कि यदि हम पर्यावरण की सुरक्षा नहीं करेंगे तो हम स्वस्थ नहीं रह सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ पर्यावरण अति आवश्यक है। पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति विश्व में एक बड़ी समस्या है। उन्होंने वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण व ध्वनि प्रदूषण के कारण मानव जीवन पर होने वाले दुष्प्रभावों से लोगों को अवगत कराया।

पर्यावरण संरक्षण के लिए यह करें : श्री बंसल ने कहा कि प्रयोग की वस्तु का पुन: इस्तेमाल करें, पालीथीन का बहिष्कार करें, कूड़ा कचरा जलाए, लेकिन पालीथिन न जलाएं। कागज की खपत कम करें व गंदगी न फैलाएं।

बटावदा में हुई सड़क, स्वास्थ्य पर्यावरण जागरुकता में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...