चोरी के बाद दुकान जलाने की कोशिश
चोरी के बाद दुकान जलाने की कोशिश
कुंभराज । बस स्टेंड चौराहे पर एक मोबाइल शॉप को अज्ञात चोरों ने आग लगाने की कोशिश की। दुकानदार हरिओम शर्मा ने बताया कि बीती रात चोरों ने दुकान के पीछे सेंध लगाकर 7 हजार रुपए मूल्य का समान व नकदी चुरा ली। इसके बाद उन्होंने दुकान में आग भी लगाने की कोशिश की।जब सुबह वे दुकान पहुंचे तो उसमें से धुंआ निकल रहा था। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर दुकान खुलवाई तो अंदर एक कुर्सी जली हुई मिली। आग ज्यादा नहीं फैल पाई थी। हालांकि दुकान से माल चोरी हो गया था।