राजकीय विद्यालय को दान स्वरूप भेंट किए दस पंखे
कुम्हेर| पंजाब नेशनल बैंक कुम्हेर के शाखा प्रबंधक के द्वारा स्व श्री रामजीलाल स्वर्णकार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को दान स्वरूप दस पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर विद्यालय में शाखा प्रबंधक का विद्यालय परिवार व प्रधानाचार्य रणधीर सिंह द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर डॉ सोरनसिंह, सूरजभानसिंह, दशरथपाल शर्मा, साधना, शारदा, नीता गोयल आदि मौजूद थे।