कस्बे में नगरपालिका द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर चार वाटर कूलर लगवाए हैं। इससे कस्बे के लोगों सहित राहगीरों को इस भीषण गर्मी में पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पालिका अध्यक्ष महेन्द्रसिंह जाटव के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम ने कस्बे के बस स्टैंड, कोर्ट परिसर, नगर पालिका, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वाटर कूलर लगाए गए। पालिकाध्यक्ष द्वारा कुम्हेर सीएचसी पर लगाए गए वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि कस्बे में ठंडा पानी पीने के लिए लोगों को अब नहीं भटकना पड़ेगा। कस्बे में चार वाटर कूलर लगाए गए है इससे लोगों को ठण्डा पीने का पानी मिल सकेगा। इस मौके पर तहसीलदार सोहनसिंह नरूका ने कहा कि इससे कस्बे लोगों की समस्या भी हल होगी। अस्पताल में मरीज एवं उनके परिजनों को ठण्डा पानी मिल सकेगा। इस मौके पर थाना प्रभारी सीताराम मीणा, लालाराम , सूर्य प्रकाश आर्य, डॉ एचएस नवल, संजू सोनी, लक्ष्मीकान्त, महेश, लक्खो, संजू सोनी, हेमराज, रवि सोनी, केदार सैनी सहित सभी अधिकारी मौजूद थे।
कुम्हेर. वाटर कूलर का उदघाटन करते हुए पालिका अध्यक्ष।