भरतपुर। साइक्लिंग क्लब द्वारा कलेक्टर के नेतृत्व में जन चेतना एवं स्वास्थ्य लाभ के लिए 20 मई को साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली में हेल्दी भरतपुर का संदेश आम जन तक पहुंचाया जाएगा। साइकिल रैली सुबह 6.30 बजे ट्रेफिक चौराहा से प्रारंभ होकर बिजली घर, काली की बगीची, हीरादास सर्किल, कुम्हेर गेट, रेडक्रॉस सर्किल होते हुए एम.जे. हॉस्पिटल पर संपन्न होगी।