गावं झलकपुरा के ग्रामीणों ने गांव की महिला का दो आराेपियों द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के विरोध में थाने पर जमकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों को महिला को शीघ्र बरामद करने एवं आरोपियों को पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने एक घंटे तक प्रदर्शन किया। थानाधिकारी की समझाइश एवं आश्वासन पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद किया।
गांव झलकपुरा निवासी अशोक ने थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसकी प|ी को जनकपुर निवासी उमेश पुत्र सुरेश एवं धनवाड़ा निवासी रमाकांत पुत्र राजनलाल बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया था। कई दिन बीतने के पश्चात भी पुलिस द्वारा न तो महिला को बरामद किया गया और न ही आरोपियों कोे पकड़ा गया। इसके विरोध में गांव झलकपुरा के ग्रामीण थाने पर पहुंच गए और महिला के दस्तयाब करने एवं आरोपियों को पकड़ने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर थाना प्रभारी सीताराम मीणा ग्रामीणों के पास पहुंचे ओर ग्रामीणों से समझाइश की। लेकिन ग्रामीण अपनी मांग कोे लेकर अड़े रहे। थाना अधिकारी ने तुरंत टीम गठित कर आरोपियों के तलाश में आरोपियों के घर एवं जगह जगह दबिश दी। थाना अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा एवं महिला को भी बरामद किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों प्रदर्शन बंद किया। इस मौके पर होतीलाल, रामबाबू, गोरधन, मोरध्वज, निरोत्तम, शैलेष, दयाराम सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद थे।
कुम्हेर. महिला दस्तयाब की मांग को लेकर ग्रामीण थाने पर प्रदर्शन करते हुए।
बिजली समस्या को लेकर आधा दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने दो घंटे उपखंड कार्यालय पर किया प्रदर्शन
कुम्हेर | 2 मई को क्षेत्र में आए तूफान से हुई विद्युत व्यवस्था अभी तक ठीक नहीं हो पाई है इससे परेशान हो रहे। करीब आधा दर्जन गांवों के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा ओर कस्बे में बिजली घर एवं उपखंड कार्यालय पर जाकर जमकर प्रदर्शन किया। लोग दो घंटे तक लगातार प्रदर्शन करते रहे अधिकारियों की समझाईश की और विद्युत व्यवस्था के कार्य को शुरु कराया गया तब जाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद किया।
तेज तूफान की वजह से क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था काफी चरमरा गई थी। 15 दिन गुजर जाने के बाद भी क्षेत्र के कई गांवों में विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई। विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की लापरवाही को देखते हुए गांव के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव तमरेर, करऊआ, गांगरसौली, कूम्हा, सैतरी, लखन आदि गांवों से सैकडों की तादाद में लोग वीरपाल पहलवान के नेतृत्व में कस्बा के बिजली घर पर पहुंच गए और वहां पर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने वहां प्रदर्शन कर उपखंड कार्यालय पर पहुंच गए और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पर उपखंड अधिकारी घनश्याम शर्मा ग्रामीणों के पास पहुंचे और ग्रामीणों से समस्या पूछी जिस पर वीरपाल पहलवान ने बताया कि 15 दिन से विद्युत की सप्लाई बिल्कुल नहीं आ रही है। जिससे गांवों में भीषण गर्मी के चलते पानी की समस्या हो रही है। लोग गर्मियों में पानी जुटाने के लिए इधर उधर भटक रहे है। लोग जगंलों में पेड़ों की छाया का सहारा लेने के लिए मजबूर हो रहे है। जिस पर उपखंड अधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और विद्युत समस्या का शीघ्र समाधान करने के लिए कहा। जिस पर विभागीय अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे और विद्युत की व्यवस्था को सुधारने में जुट गए। तब जाकर ग्रामीण प्रदर्शन करने से बंद हुए। इस मौके पर जयदेव, रूपेंद्र, भूपेन्द्र, अतर सिंह मौजूद थे।
कुम्हेर. विद्युत समस्या को लेकर प्रदर्शन।