बस स्टैंड पर शराब ठेका नहीं खुले, सौंपा ज्ञापन
कुम्हेर| कस्बे के बस स्टैंड पर अंग्रेजी शराब का ठेका नहीं खोलने को लेकर कस्बे के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि बस स्टैंड पर शराब के ठेका मालिक द्वारा दुकान खोली जा रही है। यहां दिन भर राहगीरों का तांता लगा रहता है। इसी बस स्टैंड के पास में दो सरकारी विद्यालय भी संचालित है। जिनकी दूरी बस स्टैंड से काफी नजदीक है। पास में ही आंगनबाड़ी केन्द्र भी है। विद्यालयों एवं बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ रहने पर भी यह शराब का ठेका बस स्टैंड पर खोला जा रहा है जो जनता एवं बच्चों के लिए न्यायगत नहीं है। कस्बे के लोगों ने बस स्टैंड पर ठेके नहीं खोलने के लिए एवं कुम्हेर के ठेकेदार को पाबंद करने तथा स्थिति का अवलोकन करने की मांग की। इस मौके पर गौरव कुमार, खेमसिंह, पप्पू सहित सभी कस्बे के लोग मौजूद थे।