बैठक में परशुराम जयंती की तैयारियों पर चर्चा
कुम्हेर | ब्राह्मण महासभा की बैठक अध्यक्ष नवल किशोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा परशुराम जयंती अक्षय तृतीया 18 अप्रैल की सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर खुशी जाहिर की।
तदोपरान्त भगवान परशुराम जयंती की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर सदस्यों को जिम्मेदारी भी सौंपी। इस मौके पर महावीर, गोविंद प्रसाद, मुकुटलाल, लक्ष्मीकांत, ओमप्रकाश, मांगीलाल, मुकट, इन्द्रकुमार सहित सभी समाज के लोग मौजूद थे।
पहाड़ी | कस्बे के ब्राह्मण समाज की बैठक अध्यक्ष हरि अवस्थी की अध्यक्षता में हनुमान बगीची पर सम्पन्न हुई जिसमें अक्षय तृतीया के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। अध्यक्ष हरि प्रसाद अवस्थी ने बताया की समाज की कार्यकारिणी की बैठक में 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन हनुमान बगीची पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया जाएगा।
जिसमें सुबह 6 बजे मंदिर में हवन तथा मंत्रोच्चारण से भगवान परशुराम का अभिषेक किया जाएगा। बैठक में पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, राकेश शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, कन्हैया लाल शर्मा, पुष्पेंद्र वकील, मुकेश पाठक, शिशुपाल शर्मा, मनीष शर्मा, प्रेमचंद उर्फ लाला पंडित, प्रमोद पंडित जी भी मौजूद थे।