पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारपीट कर महिला को सड़क किनारे फेंक गए ससुरालीजन

मारपीट कर महिला को सड़क किनारे फेंक गए ससुरालीजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मथुरा| दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालीजनों ने विवाहिता पर अत्याचार की हदें पर कर दीं और मारपीट कर उसे गंभीर अवस्था में सड़क किराने फैंक कर भाग गये। न्याय के लिए आज पीडि़त एसएसपी के दरबार पहुंचे और उन्हें अपनी व्यथा बताई। एसएसपी ने मेडीकल कराने के आदेश दिए है। गजना पुत्री दौलत सिंह निवासी गांव जिगरौली थाना फरह की शादी करीब 11 साल पहले कल्याण सिंह पुत्र भुल्ली निवासी गांव पिचगांईं थाना कुम्हेर भरतपुर के साथ हुई थी। उसके दो बेटे भी हैं। शादी के बाद से ही ससुरालीजन विवाहिता को प्रताडि़त करने लगे। 14 अप्रैल की शाम को विवाहिता खाना खा रही थी तभी ससुर शराब के नशे में विवाहिता के पास पहुंचा। शोर सुनकर दूसरे परिजन भी आ गये और उल्टे महिला को ही धमकाया और चुप रहने को दबाव बनाया। जब विवाहिता चुप नहीं रही तो परिजनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसमें उसे गंभीर चोट पहुुंची हैं। इसके बाद रविवार की दोपहर गोवर्धन चौराहे पर परिजन उसे गाड़ी से फैंक गये।

खबरें और भी हैं...