गैरहाजिर रहने पर डिस्कॉम का जेईएन निलंबित
भरतपुर | बगैर सूचना एवं अवकाश स्वीकृत कराए 9 अप्रैल से अनुपस्थित चल रहे कुम्हेर उपखंड के जेईएन सत्येंद्र सिंह ग्रामीण प्रथम को डिस्कॉम के एसई दीपक गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से सोमवार को निलंबित कर दिया है।
निलंबन काल में उनका मुख्यालय भरतपुर रखा गया है। एसई गुप्ता ने बताया कि जिले में 11 अप्रैल को आए तूफान आने के बाद से ही जेईएन से लगातार उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क करने के प्रयास किए गए, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ कर रखा है। इसके चलते बात नहीं हो सकी।