कुम्हेर | उसरानी गांव में गत रात को चोरों ने एक घर को निशान बनाते हुए 4 लाख की नकदी सहित सोने चांदी के जेवरों चुरा कर ले गए।
कुम्हेर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। वीरेंद्र पुत्र विजयसिंह जाट निवासी उसरानी ने दर्ज कराए मामले में बताया कि उसके परिजन मकान की दूसरी मंजिल पर सो रहे थे। चोरों ने मकान के अंदर घुसकर सीढिय़ों के दरवाजे को बंद करने के बाद निचली मंजिल में बने कमरों के ताले तोड़ दिए।इसके बाद कमरे में रखे 4 लाख रुपए और सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीडितों को सुबह नींद से जागने के बाद नीचे आने पर चला।