पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन गांवों में पुलिस की दबिश, एक गिरफ्तार

तीन गांवों में पुलिस की दबिश, एक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर | पुलिस पर हमला करने व हत्या के प्रयास के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लखन पैघोर, अस्तावन व सैह गांव में अल सुबह दबिश दी। पुलिस पर हमला करने के आरोप में अस्तावन से माया प|ी होती जाट को गिरफ्तार कर करीब एक दर्जन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया था। हमले के आरोपियों का पकड़ने के लिए ग्रामीण सीओ के नेतृत्व में सेवर, नदबई, क्यूआरटी के साथ अन्य थानों की पुलिस ने दबिश दी। हत्या के प्रयास के आरोप में लखन पैघौर निवासी धर्मा के मकान में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वो नहीं मिला। पुलिस पर हमला करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अस्तावन व सैह में दबिश देकर एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। नदबई थाना अधिकारी अरूण ने बताया कि माया प|ी होती जाट को पुलिस पर पथराव करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे सेवर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...