बाबूला। खुद की लापरवाही खुद को ही महंगी पड गई। पिछले दिनों आए तूफान से 132 केवी के टावर व तार टूट गए थे। उसका मरम्मत कार्य एक ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा था। गुरुवार सुबह 132 के सहायक अभियंता राजकुमार गुर्जर ने मरम्मत कार्य करने के लिए कुम्हेर बिजली डिस्कॉम से सुबह 9 बजे से शाम 8 बजे तक शटडाउन ले रखा था । कार्य बंद होने पर शटडाउन वापस दे दिया। 132 के वी पर ठेकेदार की लेबर का एक युवक कृष्णपाल निवासी मानपुरा मध्य प्रदेश। बिना किसी सूचना के 11 केवी तार को जोड़ने के लिए खम्मा पर चढ़ गया जैसे ही बिजली के तार को पकड़ा कृष्णपाल करंट से झुलस गया। जिसे आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है । कुम्हेर सहायक अभियंता मयूरध्वज शर्मा का कहना है बिना सूचना के चलती विद्युत लाइन के11 केवी विद्युत खंभे पर बिजली का तार जोड़ने के लिए चढ़ गया, जिससे झुलस गया। उधर 132 केवी सहायक अभियंता राजकुमार का कहना है हमारा कार्य बंद होने के बाद गांव की लाइट सही करने चला गया। जिससे ठेकेदार के लेबर के युवक को करंट लग गया।
बाबूला.सैह मे 11केवी विद्युत खंभे से उतारते हुए उसके साथी व ग्रामीण।