पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टूटे तारों से करंट लगा, दो भैसों की मौत

टूटे तारों से करंट लगा, दो भैसों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुम्हेर। कस्बे के वार्ड नंबर 13 में पिछले तीन दिन से बिजली के तार पानी में पड़े हुए है। इस तार में करंट आने से सोमवार को जगन्नाथ की दो भैसों की मौत हो गई। तीन दिन से टूटे तारों को कहने के बाद भी अधिकारियों ने तारों को सही नहीं किया। लोगों ने उपखण्ड अधिकारी घनश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंप कर तारों को सही करने की मांग की है। ज्ञापन में बताया है कि वावैन रोड पर ओम मैरिज होम के सामने बिजली के तार पिछले तीन दिनों से टूटे पड़े हुए है। डिस्कॉम को सूचना देने के बाद भी टूटे तारों को सही नहीं किया तथा करंट दौड़ता रहा है। दाे भैंसाे की मौत भी हो गई है। लोगों ने बिजली व्यवस्था को सही कराने की मांग की। इस मौके पर जगन्नाथ सैनी, बब्बल, जितेद्र, सुग्रीव, चौथीराम, गौरव, विकास आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...