पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साइकिल चलाओ, दस प्रतिशत ही रह जाएगा चिकित्सा खर्च

साइकिल चलाओ, दस प्रतिशत ही रह जाएगा चिकित्सा खर्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. साइक्लिंग क्लब की आेर से निकाली गई साईकिल रैली में शामिल युवतियां।

भास्कर संवाददाता|भरतपुर

भरतपुर साइक्लिंग क्लब की ओर से हेल्दी भरतपुर साइकिल रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य लोगों में साइक्लिंग के लिए प्रेरित करना था। पहली बार हुई साइकिल रैली में महिलाओं ने भी उत्साह से भाग लिया। करीब 10 किमी की साइकिल रैली का शुभारंभ जिला कलेक्टर संदेश नायक ने ट्रेफिक चौराहा हरी झंडी दिखाकर किया। रैली बिजली घर, काली की बगीची, हीरादास, कुम्हेर गेट, रैड क्रॉस सर्किल होते हुए एमजे हॉस्पिटल पर संपन्न हुई। इस मौके पर संयोजक डॉ. जगवीर सिंह ने कहा कि अगर स्वस्थ रहना तो पेट्रोल-डीजल नहीं, बल्कि साइकिल चलाकर कैलोरी बर्न करो। साइक्लिंग से बीमारियों पर होने वाला खर्च मात्र 10 प्रतिशत रह जाएगा। बचे हुए 90 प्रतिशत पैसे का उपयोग हम अपने बच्चों की अच्छी पढा़ई व खेल कूद पर कर सकते हैं।

साइक्लिंग के फायदे

स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च के अनुसार साइकिलिंग से ब्लड प्रेशर सेल्स और स्किन में आक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति होने से हम उम्र लोगों से आप अधिक यंग दिखाई देंगे।

रात को आएगी गहरी नींद

साइकिलिंग से अनिद्रा की प्राब्लम पूरी से तरह से खत्म हो जाएगी। सुबह साइकिल चलाने से आपको थकान हो सकती है, लेकिन वो कुछ देर की होगी। इलिनॉय यूनिवर्सिटी के शोध के अनुसार साइक्लिंग करने वालों में मेमोरी यानी ब्रेन पावर 15 परसेंट ज्यादा होती है।

घटाइए वजन

ब्रिटिश रिसर्चर्स के अनुसार रोज आधा घंटा साइकिलिंग करते हैं तो साल में 5 किलो वजन कम कर सकते हैं। बॉडी एक्सट्रा वेट गेन नहीं करेगी। रोजाना 45 मिनट साइकिलिंग से ज्यादा उम्र तक हेल्दी और फिट रहते हैं।

खबरें और भी हैं...