नदबई। राजस्थान अन ऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश संयोजक रोहित चतुर्वेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रदेश संयोजक ने राजवीरसिंह को जिला अध्यक्ष, सत्यवीर सिंह को जिला उपाध्यक्ष, देवेन्द्र फौजदार को कुम्हेर ब्लाक अध्यक्ष, सुभाष को सेवर का ब्लाक अध्यक्ष, रामगोपाल शर्मा कोे उच्चैन ब्लाक अध्यक्ष एवं प्रदुमन शर्मा को रूपवास ब्लाक अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत किया। प्रदेश संयोजक चतुर्वेदी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य करे, अपने अपने क्षेत्रों में जाकर अपने संगठन को मजबूत करे। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस की सभी उपलब्धियों के बारे में लोगों को विस्तार से बताएं। इस मौके पर सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।