पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • रेवाड़ी से चीताडूंगरा, नांधा, माजरा भालखी और ढाणी भालखी के लिए चलाई सीधी बस

रेवाड़ी से चीताडूंगरा, नांधा, माजरा भालखी और ढाणी भालखी के लिए चलाई सीधी बस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेज विभाग की ओर से बुधवार को रेवाड़ी से चीताडूंगरा, नांधा, माजरा भालखी और ढाणी भालखी आदि गांवों में नई बस चलाई गई। जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सुबह कॉलेज, स्कूल जाने वाले इन गांवों के विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसके लिए केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र लिखकर समस्या के बारे में अवगत कराया था। पार्षद ने कहा कि इन गांवों से होकर कोई भी बस नहीं चलने से छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ती थी। उनकी समस्या को देखते हुए ही केंद्रीय मंत्री ने इस बारे संज्ञान लिया है। पार्षद नांधा ने सुबह बस में सफर कर चालक व परिचालक को गांवों के स्टैंड के बारे में अवगत कराया। यह बस सुबह रेवाड़ी से 6.05 पर चलकर 7.45 चीताडूंगरा पहुंचेगी। नांधा से रेवाड़ी के लिए 8.5 पर चलेगी। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य जितेन्द्र, पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी, सरपंच प्रतिनिधि हरपाल सिंह, सरपंच रामपाल, सरपंच देशराज, सरपंच राज सिंह, सरपंच अमरपाल, सरपंच रामपाल चौहान, सरपंच राजेंद्र सिंह, प्रीतम गुप्ता व सूबेदार मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।

रेवाड़ी. कुंड क्षेत्र के रुट पर चली नई रोडवेज को रवाना करते जिला पार्षद आजाद सिंह नांधा।

खबरें और भी हैं...