मोहल्ला नई आबादी और खोरी से लापता बच्चों का सुराग नहीं
रेवाड़ी के मोहल्ला नई आबादी से लापता एक 8 वर्षीय बच्चे का सप्ताहभर बाद भी सुराग नहीं लगा पाया है। दूसरी ओर खोरी से भी तीन दिन पहले एक किशोर लापता हुआ था, उसका भी कहीं पता नहीं लग पाया है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है।
गोकलगेट चौकी पुलिस को शिकायत देकर नई आबादी निवासी आशा कौर ने कहा कि उसका 8 वर्षीय बेटा गगन 9 मई को अचानक घर से लापता हो गया। इसके से वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने अज्ञात पर गगन को छिपाकर रखने का संदेह जाहिर करते हुए केस दर्ज कराया है। दूसरी ओर, गांव खोरी निवासी सरोज देवी ने कुंड चौकी पुलिस को शिकायत देकर कहा कि उसका 17 वर्षीय बेटा कुणाल 12 मई को सुबह 10 बजे घर से अचानक लापता हो गया। जब वह काफी समय तक घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी हर संभव जगह पर तलाश की, मगर कहीं पता नहीं चला। जांचकर्ता एएसआई सुरेश के अनुसार बच्ची की तलाश की जा रही है।