रोडवेज कर्मचारी आज करेंगे अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन
रेवाड़ी| स्थानीय बस स्टैंड पर प्रधान कैलाशचंद गुर्जर की अध्यक्षता में रोडवेज कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य रूप से बस स्टैंड के बाहर से अवैध रूप से बसों को चलाने व रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले दिनों नूंह डिपो की बस के परिचालक के साथ मारपीट व बस स्टैंड इंचार्ज के साथ हाथापाई करने के मामले में शिकायत देने के बाद भी कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। इसे लेकर ही कर्मचारी बुधवार को 11 बजे बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन करेंगे। फिर भी अगर कार्रवाई नहीं होती है तो 17 मई को कर्मचारियों द्वारा 11 बजे से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर प्रधान ऊधम सिंह, प्रधान रवि कुमार, प्रधान राजपाल यादव, प्रदेश सचिव सावंत सिंह, देवेंद्र तिवाड़ी, संजय, प्रवीन, सतीश, रविंद्र, अशोक कुमार, नरेंद्र दखौरा, राजेंद्र टीकला, अशोक बुड़ौली, अरविंद कुंडू, धर्मबीर खोड़, रणबीर कुंडू, विनय मंदौला, बेदसिंह, जगदीश व छवि कुमार आदि मौजूद रहे।