पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • बच्चों ने पेंटिंग, भाषण व स्लोगन के जरिए बताए प्लास्टिक के दुष्प्रभाव

बच्चों ने पेंटिंग, भाषण व स्लोगन के जरिए बताए प्लास्टिक के दुष्प्रभाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंड. न्यू ईरा स्कूल में पेंटिंग व अन्य स्पर्धाओं में विजेता बच्चे।

कुंड | कस्बा के बस स्टैंड स्थित न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में शुक्रवार को पर्यावरण पर प्लास्टिक के दुष्प्रभाव- कार्यक्रम के तहत एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने भाषण, स्लोगन, पेंटिंग व निबंध लेखन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों के बीच आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में अंजू ने प्रथम, मोनिका ने द्वितीय व पायल ने तृतीय, स्लोगन में गौरव ने प्रथम व प्राची ने द्वितीय तथा भाषण में मुस्कान ने प्रथम, युवराज ने द्वितीय व जया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में साकेत प्रथम, एनल द्वितीय व जया तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा आठवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में सक्षम ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय व आकृति ने तृतीय, स्लोगन में कंचन ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय, प्रतिभा व मुस्कान ने संयुक्त रूप से तृतीय तथा भाषण प्रतियोगिता में वंदना ने प्रथम, केशव ने द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में मुस्कान ने प्रथम, स्नेहा ने द्वितीय व हेमंत ने तृतीय स्थान पाया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के संचालक नरेन्द्र यादव ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित व स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है। इस मौके पर स्कूल प्राचार्या सरोज देवी, अध्यापक हरेन्द्र यादव, प्रवीन कुमार, मंजू देवी, स्नेह, रेणुका, धीरज शास्त्री व श्रीकांत यदुवंशी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...