रेवाड़ी | करीब सात दिन पहले पढ़ाई की तरीकों से परेशान होकर यूपी के आजमगढ़ से घर छोड़कर भागा बच्चा शनिवार को चाइल्ड वैल फेयर कमेटी ने परिजनों को सौंप दिया। कमेटी की सदस्य उपासना गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को गंगायचा टोल प्लाजा के पास एक बच्चा पुलिस को मिला था। पुलिस ने बच्चों को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया था। कमेटी ने बच्चे के परिजनों को संपर्क किया, लेकिन कोई बच्चे को लेने के लिए तैयार नहीं हुआ। उपासना ने बताया कि बच्चे से पूछताछ के बाद पता चला कि वह पढ़ाई से परेशान था। जब कमेटी ने परिवार को कार्रवाई की चेतावनी दी तो बच्चे का बड़ा भाई रेवाड़ी पहुंचा। यहां पर आस्था कुंज में कमेटी ने बच्चे को उसके भाई को सौंप दिया। इस अवसर पर राकेश भार्गव, रजनी भार्गव व अास्था कुंड का स्टाफ मौजूद रहा।