कुंदा | थाना क्षेत्र के बौरा शरीफ से दो उग्रवादी गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया है। उक्त जानकारी थाना इंचार्ज एसआई जगन्नाथ यादव ने बताया कि रविवार को शाम कुंदा थाना क्षेत्र के बौरा शरीफ से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार की गई है। गिरफ्तार वारंटी बौरा शरीफ गांव निवासी हरिश्चंद्र यादव और बौरा शरीफ के समीप कनवातरी गांव निवासी राम अवतार यादव को आगजनी मामला समेत उग्रवादी केस में नामजद अभियुक्त है कांड संख्या 3/7 केस संख्या दर्ज है। दोनों वारंटियों 2010 से फरार चल रहे थे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।