पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भूमि विवाद पर दो गुटों में मारपीट, 7 लोग गिरफ्तार

भूमि विवाद पर दो गुटों में मारपीट, 7 लोग गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थाना क्षेत्र के बौधाडीह गांव में मंगलवार को दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की वजह भूमि विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पिंकू साव अपने घर के पीछे शौचालय निर्माण करा रहा था। इसका विरोध करते हुए दिलीप यादव ने काम रुकवा दिया। इसी बीच दोनों पक्षों में तू-तू,मैं-मैं शुरू हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि दिलीप यादव और उनके सहयोगियों ने मिलकर पिंकू साव, प्रीति देवी और आशा देवी को बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिंकू साव ने आवेदन में छह लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस दिलीप यादव, नकुल यादव, अर्जुन यादव, गोविंद यादव, लखन यादव, नंदकिशोर यादव और पिंकू साव को गिरफ्तार कर लिया है। इधर गिद्धौर में पुलिस ने बुधवार को दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें शिबू यादव व होरिल यादव शामिल है। दोनों थाना क्षेत्र के बारीसाखी गांव के रहने वाले है।ये दोनों गिद्धौर थाना कांड संख्या 22/ 15 के नामजद आरोपी है।

खबरें और भी हैं...