भास्कर संवाददाता | कुंडेश्वर
जवाहर नवोदय विद्यालय 9 वीं प्रवेश परीक्षा नवोदय विद्यालय में आयोजित की गई। परीक्षा सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की गई। संस्था प्रमुख संध्या कटियार ने बताया कि कक्षा 9 के रिक्त पद को भरने के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई है। हर साल की तरह इस बार भी जिले भर से अावेदन मांगे गए थे। जिसके तहत इस बार 337 आवेदन प्राप्त हुए थे।
इनमें से शनिवार को हुई परीक्षा में 225 विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं 112 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नवोदय विद्यालय के दोनों मैस में बैठने की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि एक रिक्त पद ग्रामीण बालिका वर्ग के लिए था। जिसके लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। इस मौके पर संदीप जैन, बीके झा, रविकिरण शर्मा, एमके श्रीवास्तव एवं आरके साहू उपस्थित थे।