पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अलग फीडर के लिए तीन महीने पहले गाड़ा गया खंभा, शुरू नहीं हुआ काम

अलग फीडर के लिए तीन महीने पहले गाड़ा गया खंभा, शुरू नहीं हुआ काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित मुख्यालय में अलग फीडर बनाने के लिए 3 माह पूर्व बिजली पोल और खंभा गाड़ दिया गया। लेकिन संवेदक के मनमानी के कारण अलग फीडर का काम आज तक नहीं हो पाया है। जिसके चलते ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। राजू राय, सज्जल कुमार, संतोष सिन्हा, प्रकाश वर्मन, जयशर मुर्मू, संतोष पाल आदि ने कहा कि अगर अलग फीडर को जल्द से जल्द चालू नहीं किया गया तो ग्रामीणों द्वारा उग्र आंदोलन की जाएगी। जिसकी रणनीति तैयार की जा रही है। इस संबंध में नाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि ऐसे संवेदक के चलते विधायक की क्षेत्र में बदनामी होती है। कहा कि 3 माह पूर्व बिजली पोल गाड़ा गया है। संवेदक द्वारा आज तक अलग फिटर का काम पूरा नहीं किया गया। इस उमस भरी गर्मी में छोटे-छोटे बच्चे महिलाओं के साथ ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि अगर जल्द से जल्द अलग फीडर को चालू नहीं किया गया तो विधानसभा में इस विषय को जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...