एसजीएसवाई सभागार में स्वच्छ भारत दिवस मना
समाहरणालय परिसर स्थित एसजीएसवाई सभागार में स्वच्छ भारत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित किया गया। जिसमें सहिया, पानी पंचायत सदस्य और एसबीएम से जुड़े हुए कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यशाला को उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ओडीएफ प्लस की सफलता आपके द्वारा किए गए सर्वेक्षण रिपोर्ट पर है। इसे गंभीरता से करें। ताकि त्रुटि में सुधार कर शौचालय को उपयोग करने लायक बनाया जा सकें। उपायुक्त ने बताया कि आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही जिले में प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। ताकि पशुधन की लगातार हो रहे हानि को रोका जा सके। मौके पर एसपी डाॅ जया राय ने कहा कि पुलिस विभाग भारत स्वच्छता अभियान में जिले में मजबूत सहभागिता निभाया जा रहा है। जो आगे भी चलता रहेगा। इससे पहले सुबह सात बजे से समाहरणालय परिसर में सफाई अभियान चला। मौके पर उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद, उपविकास आयुक्त रामाशंकर प्रसाद, डीआरडीए निदशेक रामवृक्ष महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
सफाई अभियान में शामिल अधिकारी।
प्रखंड कार्यालय कुंडहित में सफाई अभियान चलाते कर्मी।
रैली निकाल छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को किया जागरुक
जागरूकता रैली में शामिल स्कूली बच्चे।
भास्कर न्यूज|कुंडहित
स्वच्छता अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय कन्या मध्य विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकालकर पूरे बाजार का भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया।
प्रखंड सह अंचल कार्यालय में बीडीओ कयूम अंसारी के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में झाडू लगाकर अस्पताल परिसर की सफाई की गई। इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाई गई।