जितुहीड़ से बागडेहरी तक सड़क मरम्मत की मांग
कुंडहित|जितुहीड़ गांव से बागडेहरी जाने वाली सड़क जर्जर हो जाने से लोगाें को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से अक्सर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से मांग किया है कि इस मुख्य सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।