पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 9वीं में 9664 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

9वीं में 9664 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| जामताड़ा/बागडेहरी

शुक्रवार को राजकीयकृत माॅडल उच्च विद्यालय अंबा में कक्षा-9वीं की दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कदाचारमुक्त संपन्न हुई। बता दें कि राकृउवि अंबा में कुल नामांकित 115 छात्रों में 87 छात्रों में 53 छात्र एवं 34 छात्रा ने परीक्षा दिया। 28 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वही उत्क्रमित उवि आकना में कुल नामांकित 33 छात्रों में 32 छात्रों में-से 16 छात्र एवं 16 छात्रों ने परीक्षा दिया 1 छात्र अनुपस्थित रहे। उत्क्रमित उवि नाटुलताला में नामांकित 67 छात्र में 60 में-से 32 छात्र एवं 28 छात्रा ने परीक्षा दिया। 7 छात्र अनुपस्थित रहे। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कुल नामांकित 67 छात्र में 64 छात्रों ने परीक्षा दी।

कुंडहित प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में भी हुई परीक्षा
9वीं की परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी।

क्या कहते हैं डीओ
डीओ नारायण विश्वास ने कहा कि जिले भर में कुल 9664 छात्र की परीक्षा होने को है।कहा कि सभी विद्यालयों में कदाचारमुक्त परीक्षा हुई है।

क्या कहते हैं विद्यार्थी
विद्यालय के सूरज कुमार, हसिबुल खान, वर्षा चक्रवर्ती सहित आदि छात्र ने कहा कि परीक्षा काफी अच्छी हुई। कुल 28 प्रश्न पूछा गया। वही कुछ विद्यालय के छात्रों को सामाजिक विज्ञान अध्ययन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इस प्रकार छात्रों ने कहा कि विद्यालय पर सामाजिक विज्ञान पढ़ाने के लिये विभाग की ओर से शिक्षक नियुक्त नहीं किया गया है। जिससे अध्ययन करने में दिक्कतें झेलनी पड़ती है। पर काफी मेहनत व लगन से काफी अध्ययन किया गया है। परीक्षा भी अच्छी हुई है।

खबरें और भी हैं...