पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ऋण जमा अनुपात में पिछड़े कई बैंक

ऋण जमा अनुपात में पिछड़े कई बैंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएलसीसी/डीएलआरसी की बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। आयोजित बैठक में डीसी ने कहा कि जिले का सीडी रेसियो 28 प्रतिशत है। यह चिंतनीय है। बैठक में कहा गया कि पंजाब नेशनल बैंक, युनाइटेड बैंक, यूनियन बैंक, एेक्सिस बैंक और काे अाॅपरेटिव बैंक का साख जमा अनुपात 20 प्रतिशत से कम है। उपायुक्त ने इन बैंकों के प्रति नाराजगी व्यक्त किया। कहा कि गत दिनों उनके द्वारा कुंडहित के खजुरी और बागडेहरी स्थित बैंक का निरीक्षण किया गया था। जहां लोगों ने शिकायत किया कि बैंक द्वारा लोगों को समय देकर बुलाया जाता है परंतु कार्य करने के बजाय वापस भेज दिया जाता है, जाे गलत है। कहा कि रिकार्ड को पेंडिंग नहीं रखे नियमित रूप से अपडेट करें। कार्य को जल्द डिस्पोज करें। निलाम पत्र वादों का निपटारा जल्द कराने का निर्देश देते हुए कहा कि केवल कागजी कार्रवाई नहीं बनने दें। डिस्पोजल को बढावे। फैक्ट क्या है इसे देखे अौर फॉलो अप करें। कहा कि बैंकों में शिकायत निवारण के लिए तिथि और समय निर्धारित करें और उक्त तिथि और निर्धारित समय पर निश्चित रूप से शिकायतों को कलेक्ट कर निष्पादित करें। कहा गया कि जिले में कुल 16 बैंक कार्यरत है जिनकी 65 सार्वजनिक क्षेत्र के तथा तीन निजी क्षेत्र के बैंक की शाखाएं हैं। मौके पर विभिन्न बैंकों द्वारा एसीपी 2017-18 के अंतर्गत सभी बैंकों की उपलब्धि की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कहा गया कि जनसंवाद एवं अन्य पोर्टल पर दर्ज शिकायत की समीक्षा 2017-18 में जनसंवाद पोर्टल एवं अन्य माध्यम से आई बैंक संबंधी शिकायतों के अवलोकन से पता चलता है कि अधिकांश शिकायतों को निवारण ग्राहकों के प्रति सहानुभूतिपूर्वक रवैया रखने से शाखा में ही हो जाता और ग्राहकों को मुख्यमंत्री जनसंवाद का सहारा नहीं लेना पड़ता। कहा गया कि 31 मार्च तक 104 शिकायतों में 93 शिकायतों का निराकरण कर दिया गया है और 11 निराकरण हेतु लंबित है। बैठक में बताया गया कि पीएमईजीपी में जामताड़ा पूरे राज्य में नौंवे स्थान पर है। मार्च तक 336 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से 60 आवेदनों का निष्पादन किया गया तथा 246 अावेदन बैंकों द्वारा विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिए गए। 32 आवेदन बैंकों में लंबित रह गए। जिसमें 43.74 लाख राशि निहित है। एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए कहा गया कि सखी मंडल संबंधी स्वयं सहायता समूह के खाताओं में क्रेडिट लिंकेज की संख्या के मद्देनजर यह उपलब्धि संतोषजनक नहीं है। मार्च तक 464 खाताओं में लिंकेज करना लंबित है। कहा गया कि 16 अप्रैल से 5 मई तक चलनेवाले ग्राम स्वरोजगार अभियान में लंबित आवेदनों में क्रेडिट लिंकेज अवश्य करा दिया जाय। दीनदयाल, अत्योदय, शहरी आजीविका मिशन के तहत शहरी गरीबों, प्रशिक्षित युवक एवं समूह के सदस्यों को लाभप्रद स्वरोजगार हेतु 2 लाख तक इस संबंध में झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने असंतोष व्यक्त किया है। ई ब्लॉक मैनेजर से प्राप्त आंकड़ों की चर्चा करते हुए कहा गया कि बैंकों में 2264 खाता खोलने हेतु लंबित है। डीडीसी ने जिला के कुछ बैंक शाखाओं द्वारा स्कूली बच्चों का खाता समय पर नहीं खोलने के कारण नाराजगी व्यक्त की है। खाता खोलने का फार्म नहीं देते हैं या विभिन्न स्कूलों से प्राप्त आवेदन की प्राप्ति रसीद नहीं देते।

सीडी रेसियो को लेकर बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते उपायुक्त।

छात्रों के खाते खोलने में दिखाएं गंभीरता
सभी शाखा प्रबंधक को बैठक में निर्देश दिया गया कि छात्रवृति संबंधी खाताओं को खोलने में तत्परता दिखाएं। आयोजित बैठक में उपायुक्त के अलावे एलडीएम सुधांशु शेखर पाठक, सहायक महाप्रबंधक रिजर्व बैंक के राजेश तिवारी, आरसेटी के निदेशक श्रीकांत शर्मा, डीआईसी अजित कुमार सिन्हा, डीएसई अभय शंकर, समाज कल्याण पदाधिकारी चितरा यादव, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक, एसबीआई के क्षेत्रिय प्रबंधक, जिला विकास प्रबंधक, जिला अग्रणी प्रबंधक, निदेशक कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...