बंगला नववर्ष आज तैयारी में जुटे व्यवसायी
बागडेहरी | देश भर में रविवार को पाेईला वैशाख को लेकर सभी दुकानदारों द्वारा दुकाने सजायी गयी है। बागडेहरी, बिक्रमपुर, कुंडहित, अंबा, सटकी, लायकापुर, सुद्राक्षीपुर, बागाशोला, खजुरी, कालीपाथर सहित आदि गांवों में दुकानों को दुकानदारों द्वारा सजाया गया है। दुकान के दरवाजे पर रंग-बिरंगी कागज, केला के पत्ते तथा आम पत्ते सजाये गये है। पोईला वैशाख दुर्गा पूजा व ईद पर्व की तरह दुकानदारों को महसूस होती है। इस प्रकार पोईला वैशाख आने से क्षेत्र के दुकानदारों में खुशी का माहौल छाया हुआ है।