पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जर्जर आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत करने की मांग

जर्जर आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालीपाथर में स्थापित आंगनबाड़ी केंद्र का भवन।

भास्कर न्यूज|बागडेहरी

गायपाथर पंचायत के कालीपाथर गांव का आंगनबाड़ी केन्द्र काफी जर्जर अवस्था में है। बता दे आंगनवाड़ी में न दरवाजा, है और न ही खिड़की है। मूल रूप से कहा जाये तो पूरा भवन ही जर्जर है।

इस प्रकार ग्रामीणों ने कहा कि भवन लगभग दस साल से इसी अवस्था में है। कहा कि आंगनवाड़ी में गाय, बकरी प्रवेश कर जाते है। इससे बच्चों के पठन-पाठन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही ग्रामीणों ने यह भी कहा कि इस संबंध में विभाग को आवेदन दिया है। पर परिणाम अभी तक कुछ नहीं निकला। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र मरम्मत की मांग की है। आंगनबाड़ी सेविका मालोती टुडू और दीदीमोनी टुडू ने कहा कि केन्द्र में कुल नामांकित 35 छात्र है। केन्द्र के दरवाजा और खिड़की का किवाड़ा नहीं रहने के कारण केन्द्र का सभी सामान प्रतिदिन घर ले जाना पड़ता है। कुंडहित सीडीपीओ रेवा रानी ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी जर्जर पड़े आंगनवाड़ी केन्द्र की सूची तैयार कर लिया गया है। जल्द ही विभाग को सौंप दिया जाएगा। स्वीकृति होने पर तुरंत भवन मरम्मत का काम शुरू होगा।

खबरें और भी हैं...