पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसंवाद के बाद भी नहीं बनीं कालीपाथर सड़क

जनसंवाद के बाद भी नहीं बनीं कालीपाथर सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित | बाघाशोला से कालीपाथर होते हुए हरियाल माटी जाने वाला सड़क काफी जर्जर हो गया है। सड़क पर वर्षों पहले ग्रेड-2 का काम किया गया था। बरसात के कारण सड़क से मिट्टी बह गया था। जिस कारण बड़े-बड़े नुकीले पत्थर उभर आए है। जिस कारण राहगीरों को आवागमन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है। सड़क की मरम्मत कराने के लिए न तो जनप्रतिनिधि का ध्यान है और न ही प्रशासन पहल कर रही है। हरियालमाटी गांव के मिहिर मंडल ने मुख्यमंत्री जनसंवाद किया था। जिसके कारण प्रखंड विकास पदाधिकारी कयूम अंसारी ने सड़क की जांच कर रिपोर्ट जिला को सौंपा था। इसके बावजूद भी सड़क की मरम्मत आज तक नहीं कराई गई। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

खबरें और भी हैं...