21 साल की युवती के अपहरण में प्राथमिकी दर्ज
कुंडहित थाना में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना कांड संख्या 16/18 दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार 21 वर्षीया युवती का अपहरण प्रेमी ने शादी की नियत से कर लिया है। मामले के संबंध में युवती के पिता के बयान पर कुंडहित थाने में जबरन भगा कर ले जाने की बात गयी है। प्राथमिकी में गांव निवासी सोमनाथ मंडल को अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में सोमनाथ के अलावे पिता गोपीनाथ मंडल तथा भाई प्रसेनजीत को भी अभियुक्त बनाया गया है। युवती के पिता के अनुसार युवती की शादी 29 अप्रैल को शादी होनी थी। इसी बीच 13 अप्रैल की देर रात जब वो जगे तो देखा की घर से उनकी बेटी गायब है। खोजबीन में पता चला कि पुत्री को सोमनाथ भगाकर ले गया है।