पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुंडहित की जर्जर सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

कुंडहित की जर्जर सड़कों पर चलना हुआ मुश्किल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोहारपाड़ा मुख्य सड़क से महुला गांव तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। इस सड़क से दर्जनों गांव के लोगों का रोजाना प्रखंड मुख्यालय आवागमन होता है। जिप सदस्य भजहरि मंडल ने बताया कि सड़क कच्ची रहने के कारण सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। जिस कारण इस सड़क से दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों का आवागमन नहीं हो पाता है। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन को काफी दूरी तय करके दूसरे रास्ते का शरण लेना पड़ता है। जिप सदस्य ने उपायुक्त से उक्त की मरम्मत कराने की मांग की है। बाघाशोला आदिवासी टोला से कालीपाथर होते हुए आंबा जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। वर्षो पूर्व इस सड़क पर ग्रेड टू का काम कराया गया था। बारिश के कारण मिट्टी बह जाने से सड़क बड़े बड़े गड्ढे हो गए है। इस सड़क से दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन राेजाना होता है। लेकिन सड़क की हालत जर्जर होने के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस सड़क की मरम्मति कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...